दुमका हवाई अड्डा पहुंचे सीएम, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, फिर हेलीकॉप्टर से बरहेट, साहेबगंज के लिए हुए रवाना    

    दुमका हवाई अड्डा पहुंचे सीएम, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, फिर हेलीकॉप्टर से बरहेट, साहेबगंज के लिए हुए रवाना    

    दुमका(DUMKA):मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन अपने तय कार्यक्रम बहरेठ साहेबगंज जाने के लिए दुमका हवाई अड्डा पर उतरे.मुख्यमंत्री चार्टर्ड प्लेन से रांची से दुमका पहुंचे. मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता प्रधान सचिव विनय चौबे भी मौजूद थे. 

     सीएम हेलीकॉप्टर से बरहेट साहेबगंज लिए निकले

      वहीं दुमका हवाई अड्डा उतरने के बाद सीएम हेलीकॉप्टर से बहरेठ साहेबगंज लिए निकले. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए दुमका उप विकास आयुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ कई विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.  

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

     जिसके मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.सीएम चम्पाई सोरेन बरहेट में आयोजित अबुआ आवास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए.आपको बता दें कि सरकारी कार्यक्रम से सीएम चम्पई सोरेन साहिबगंज वासियों को अबुआ आवास योजना सहित कई अन्य योजनाओं की सौगात देंगे,साथ ही कई परिसम्पतियों एवं नियुक्ति पत्र का भी वितरण करेंगे.  

    रिपोर्ट-पंचम झा   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news