राज्यपाल रमेश बैस से मिलने राजभवन पहुंचे CM हेमंत सोरेन, 75 वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    राज्यपाल रमेश बैस से मिलने राजभवन पहुंचे CM हेमंत सोरेन, 75 वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    रांची (RANCHI): झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस का जन्म आज ही की तारीख्त 02 अगस्त 1947 को छत्तीसगढ़ के रायुपुर जिले में हुआ था. आज से वह अमृत काल में प्रवेश कर चुके हैं. उन्हें 75 वें जन्म दिन की बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही जारी है। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हैं। मानसून सत्र की व्यस्ताओं के बीच मुहलत निकालकर सीएम राज भवन पहुंचे। राज्यपाल को  फुलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया. उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने उनके दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है मुख्यमंत्री ने ट्वीट में फोटो शेयर करते हुए भी राज्यपाल को बधाई दी है

     

    इधर,  रायपुर से भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीटकर राज्यपाल रमेश बैस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने लिखा है कि ' छत्तीसगढ़ माटीपुत्र, झारखंड के राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं. आपके स्वस्थ, कुशल एव सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं.'

    कौन हैं रमेश बैस

    छत्तीसगढ़ की सियासत में रमेश बैस का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता रहाहै। वो विवाद में कभी नहीं रहे। चुचपचाप जन सेवा की है। पहली बार1978 में रायपुर नगर निगम के लिए चुने गए। 1980 से 1984 तक मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे.  1989 में रायपुर से पहली मर्तबा सांसद चुने गए थे। इसके बाद छह बार वो सांसद निर्वाचित हुए. केंद्रीय मंत्री भी बने. 

     

     

     

     



    Related News