CM हेमंत सोरेन आज 18 विभागों की लेंगे क्लास, जानिये क्या है मामला

    CM हेमंत सोरेन आज 18 विभागों की लेंगे क्लास, जानिये क्या है मामला

    रांची (RANCHI):  CM हेमंत सोरेन सोमवार को 18 विभागों की 64 योजनाओं को समीक्षा करेंगे. झारखंड मंत्रालय में सुबह 8:00 बजे से ही बैठक शुरू हो चुकी है. जिसमें सभी प्रमंडलीय आयुक्त और उपायुक्तों को योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ शामिल होने का निर्देश जारी किया जा चुका है. बैठक में सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है. जामकारी के मुताबिक़ सीएम योजनाओं को समयबद्धता के साथ  पूरा करने का निर्देश समीक्षा के आधार पर ही देंगे.

    श्रमिकों का निबंधन और पलायन पर भी होगी समीक्षा

    समीक्षा के दौरान ग्रामीण विकास विभाग की मनरेगा,  PM आवास ग्रामीण, फोटो हो खेल विकास योजना, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आवासीय योजना की प्रगति के रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी.

    स्वच्छ भारत मिशन योजनाएं समीक्षा का रहेगा केंद्र

    स्वास्थ्य विभाग में PM आयुष्मान श्रमिकों का निबंधन पलायन के समीक्षा  के साथ शहरी क्षेत्र में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर भी चर्चा होगी. कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास का जीर्णोद्वार, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के साथ ही पेयजल विभाग की जल जीवन मिशन स्वच्छ भारत मिशन की योजनाएं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन पर समीक्षा का मुख्य केंद्र होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news