जोहार यात्रा के तहत चाईबासा पहुंचेंगे सीएम हेमंत सोरेन, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह, 20 हजार जनसमूह के जुटाव का दावा

    जोहार यात्रा के तहत चाईबासा पहुंचेंगे सीएम हेमंत सोरेन, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह, 20 हजार जनसमूह के जुटाव का दावा

    चाईबासा (CHAIBASA) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे राज्य में जोहार यात्रा कर रहे हैं. जहां बुधवार को सीएम जोहार यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंचे, वहीं आगामी 24 जनवरी को वह चाईबासा पहुंचेंगे. सीएम के आगमन को लेकर जिला में झामुमो के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्याह है. इसके लिए चाईबासा तांबो स्थित खूंटकटी मैदान में सीएम के कार्यक्रम को लेकर झामुमो सदर चाईबासा और नगर कमेटी से 20 हजार कार्यकर्ताओं और जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. इस आशय का निर्णय बुधवार को सरनाडीह में आयोजित तैयारी बैठक में लिया गया. इस कार्यक्रम के सदर प्रखंड पर्यवेक्षक डोमा मिंज और संचालन झामुमो सदर प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी ने बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक दीपक बिरुवा और जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी मौजूद रहे.

    रैली में मैदान पहुंचेंगे समर्थक

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल समीप के तीन पंचायत तुइवीर, डिलियामार्चा और तमाड़बांध से झामुमो कार्यकर्ता जनसमूह के साथ रैली के रुप में खूंटकटी मैदान पहुंचेंगे. इसके अलावा हर पंचायत से कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए अध्यक्ष और सचिव को जिम्मेदारी दी गई. बैठक में सतीश सुंडी, चंद्र मोहन देवगम, सुमी पूर्ति, मधुरनाथ सुंब्रुई, शिशिर सुंडी, मनोज सुंडी, मंगल सिंह तियू, बबलू गोप, डुबलिया बारी, लेबोर सिंह आल्डा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

    रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news