शहीद निर्मल महतो को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोलें - केंद्र सरकार के रवैए से राज्य में विकास की गति धीमी

    शहीद निर्मल महतो को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोलें - केंद्र सरकार के रवैए से राज्य में विकास की गति धीमी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहीद निर्मल महतो के 35 वां शहादत दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर पहुंचे. सोनारी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता और झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता गर्मजोशी से किया. सोनारी एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीधे कदमा उलीयान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल पहुंचे. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंत्री चंपई सोरेन जोबा मांझी शहीद झामुमो के कई विधायक और नेता उपस्थित रहे.

    केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

    शहीद निर्मल महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कदमा में जनसभा को संबोधित किया. संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर सही ढंग से योजनाएं धरातल पर लाती और फंड मुहैया करवाती तो झारखंड का विकास चौतरफा होता. मगर अफसोस है कि केंद्र सरकार की उदासीन रवैया के कारण आज झारखंड का विकास उतनी तेजी गति से नहीं हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर झारखंड भी अपनी खनिज संपदाओं को देश के अन्य जगहों पर ना भेजें तो पूरे देश का विकास भी ठप पड़ जाएगा.

    निर्मल महतो को किया गया नमन

    कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए हेलीकॉप्टर मार्ग से रवाना हो गए. बता दें कि शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ही नहीं बल्कि अन्य दलों के भी लोग शहीद निर्मल महतो को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. विभिन्न दलों के लोगों ने भी आज के दिन शहीद निर्मल महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें नमन किया.

    रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news