दुमका स्थित आवास पर सीएम हेमन्त सोरेन ने की आम नागरिकों से मुलाकात, सुनी सबकी समस्या 

    Cm hemat Soren:दुमका स्थित अपने आवास पर आज विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

    दुमका स्थित आवास पर सीएम हेमन्त सोरेन ने की आम नागरिकों से मुलाकात, सुनी सबकी समस्या

     दुमका(DUMKA):दुमका स्थित अपने आवास पर आज विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को सुनने के उपरांत संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देश दिए.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है.

     सीएम ने सुनी सबकी समस्या

    हेमत सोरेन ने कहा कि यह सरकार गांव की सरकार है राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान कर रही है.सभी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं. मौके पर उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की सभी योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन का हार्दिक आभार व्यक्त किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news