झारखंड के हर जिले में लगेंगे 20 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट, जानिये मुख्यमंत्री ने क्या-क्या दिये निर्देश

    झारखंड के हर जिले में लगेंगे 20 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट, जानिये मुख्यमंत्री ने क्या-क्या दिये निर्देश

    रांची(RANCHI): झारखंड के हर जिले में 20 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट लगेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग को इस संबंध में निर्देश दिये हैं. वह आज प्रोजेक्ट भवन में विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे थ. सीएम ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए हैं. सभी जिलों के डीसी को एक ही जगह पर 60 से 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश भी  दिया गया है. 

    सीएम  ने दिए ये निर्देश 

    1.  सरकार द्वारा एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली निशुल्क देने की योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश. 

    2.  राज्य में किस फीडर से कितनी बिजली बेची जा रही है और कितना रेवेन्यू आ रहा है इसका आकलन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया. 

    3 .  बिजली बिल से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए ज्यादा संख्या में सर्टिफिकेट अफसर रखें और ज्यादा बकायेदारों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news