CM हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, जानिए किन नेताओं से करेंगे मुलाकात, क्या होगी चर्चा!

    Ranchi, Jharkhand
    CM हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, जानिए किन नेताओं से करेंगे मुलाकात, क्या होगी चर्चा!

    रांची(RANCHI):-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली गए हुए हैं. दिल्ली में उनका कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात करने का इरादा है .कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिलकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं. शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे.

    जानिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरा के बारे में

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे.तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और सलमान खुर्शीद से भी मुलाकात कर सकते हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर यह मुलाकात महत्वपूर्ण है. सूत्रों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा 2019 में सीट शेयरिंग के फार्मूले में थोड़ा बदलाव चाहता है. इस चुनाव में कांग्रेस को दी गई कुछ सीटों को वह लेना चाहता है.CM हेमंत सोरेन दिल्ली में, जानिए किन नेताओं से करेंगे मुलाकात, क्या होगी चर्चा !


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news