एक्शन में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड पुलिस अधिकारियों के साथ कर रहे बड़ी बैठक


रांची(RANCHI): झारखंड में मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन रेस है. वहीं इसके आधार पर सीएम की ओर से बारी बारी सभी राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है. बता दे कि सोमवार को हुई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आज फिर सीएम हेमंत झारखंड मंत्रालय में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा कर रहे हैं. साथ ही सभी जिलों में अपराधी और उग्रवादी घटनाओं पर नकेल करने पर जोर दे रहे हैं.
पुलिस अधिकारियों के साथ की जा रही महत्वपूर्ण समीक्षा
बता दे कि झारखंड में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान कोल्हान के जंगलों में चल रहा है. साथ ही इन सब के बीच पारस, लातेहार और पलामू क्षेत्रों में नक्सलियों की सूचना पर कई अभियान की शुरुआत की जाती है. इसे देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन बीते तीन महीना चुनाव की वजह से किस हाल में अभियान चल रहा है और क्या सफलता मिली है, इसकी जानकारी अधिकारियों से ले सकते है.
सीएम हेमंत देंगे तमाम अधिकारियों को निर्देश
साथ ही साइबर अपराध से जुड़े मामले पर कैसे लगाम लगाया जाए, इस पर मंथन किया जाएगा. आज की इस बैठक में हेमंत सोरेन तमाम अधिकारियों को निर्देश देंगे कि कैसे एक मजबूत रणनीति के तहत अपराधी और उग्रवादी घटनाओं पर विराम लगाया जा सके.
बता दें कि सोमवार को भी सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में सभी विभाग के सचिव के साथ बैठक किया था. इस बीच उनकी ओर से पूर्व संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई थी. जिसके बाद इसी के तर्ज पर सीएम द्वारा झारखंड के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है.
4+