फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप : टीम इंडिया को CM ने दी बधाई, झारखंड की खिलाड़ियों को भारत का प्रतिनिधित्व करते देख हुए उत्साहित

    फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप : टीम इंडिया को CM ने दी बधाई, झारखंड की खिलाड़ियों को भारत का प्रतिनिधित्व करते देख हुए उत्साहित

    रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के लिए कल्याण चौबे को पत्र लिख कर बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में कल्याण चौबे का अनुभव देश में फुटबॉल को मजबूत करने में बहुत मददगार होगा.  

    टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भाग ले रही टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक मौके पर शुभकामनाएं दी. उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे ऐसे राज्य का नेतृत्व करने पर गर्व है. जिसने देश के लिए कुछ बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए हैं और अब भी कर रहे हैं. झारखण्ड के 6 खिलाड़ियों को विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते देख उत्साहित होते हुए उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि झारखण्ड के गुमला जिले की अस्टम उरांव टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगी. 

    महिला फुटबॉल को देना है बढ़ावा 

    जमशेदपुर में टीम इंडिया को शिविर में प्रशिक्षण देकर झारखण्ड गौरवान्वित है. राज्य सरकार झारखण्ड को फुटबॉल की नर्सरी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष को झारखण्ड आमंत्रित किया है. उन्होंने राज्य और देश में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने एवं विकसित करने के लिए साझेदारी की इच्छा जताई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news