CKW साइडिंग बना अखाडा, मजदूर और प्रबंधन आमने -सामने


धनबाद (DHANBAD): CKW साइडिंग में 246 मजदूरों को बिना नोटिस दिए बीसीसीएल प्रबंधन ने नौकरी से निकाल दिया है, जिसके विरोध में आंदोलन तीव्र होता जा रहा है. आज मजदूर हित में संयुक्त मोर्चा की एक बैठक गोलकडीह कुइयां लोडिंग पॉइंट पर हुई. उसके बाद सभा की गई. सभा में जनता मजदूर संघ ,मासस , बीसीकेयू ,जेएमएम , भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.
सभा में बोलते हुए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि प्रबंधन ठेकेदारों के दबाव में आकर 246 मजदूरों को रोजगार से वंचित कर दिया है, ऐसा हम नहीं होने देंगे. प्रबंधन को नौकरी तो देनी ही होगी. आंदोलन से जुड़े कई नेताओं की गिरफ्तारी बिल्कुल गलत है. प्रशासन का यह तरीका हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और जब तक प्रबंधन मजदूरों की मांगे मान नहीं लेता ,तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. भौरा में महाप्रबंधक के साथ मारपीट के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और अपनी हक की लड़ाई के लिए आवाज बुलंद करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
सभा को पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ,हलधर महतो, आनंद महिपाल, प्रहलाद महतो ,सुभाष चटर्जी, मानस चटर्जी, निताई महतो , हरिप्रसाद पप्पू, राजेंद्र पासवान, नकुल महतो ,सपन बनर्जी, हराधन रजवार ,उमाशंकर चौहान, देव रंजन दास, सपन पासवान सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह
4+