नशे के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस सख्त, ब्राउन शुगर के साथ 2 को दबोचा

    नशे के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस सख्त, ब्राउन शुगर के साथ 2 को दबोचा

    रांची(RANCHI): रांची पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. दरअसल सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर और देसी पिस्तौल बरामद किया गया है. इसकी जानकारी रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने दिया है. उन्होंने बताया कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से लाल यादव और हिमांशु यादव नामक दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. ब्राउन शुगर के धंधे में यह पहले भी जेल जा चुके हैं. जेल से छूटने के बाद एक बार फिर से इस धंधे में उनकी सक्रियता बढ़ गई थी.

    गुप्त सूचना में पुलिस टीम ने किया रेड 

    सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में सुखदेव नगर थाना प्रभारी की टीम ने रेड किया, जिसमें पुलिस को सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि ब्राउन शुगर के साथ इन्होंने आर्म्स सप्लाई करने का काम शुरू कर दिया है. पुलिस ने आर्म्स सप्लायर चैन का भी पता कर लिया है. नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति भी अटैच की जाएगी. राजधानी रांची इलाके में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में नारकोटिक्स टीम काम कर रही है. 

    बदमाशों को सख्त संदेश 
    नगर पुलिस अधीक्षक ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो भी नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं वह जल्द से जल्द इस रास्ते को छोड़ दें वरना पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news