नगर की सरकार: देवघर में महापौर के लिए 2 लोगों ने उम्मीदवारी की पेश,दमखम के साथ किया नामांकन

    Deogarh, Jharkhand
    नगर की सरकार: देवघर में महापौर के लिए 2 लोगों ने उम्मीदवारी की पेश,दमखम के साथ किया नामांकन

    देवघर(DEOGHAR):देवघर शहर की सरकार बनाने के लिए आज दिनभर समाहरणालय में गहमागहमी देखने को मिला.दरअसल आज से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने वाले ने नामांकन किया।समाहरणालय परिसर स्थित अपर आयुक्त कार्यालय में नामांकन सभी ने दाखिल किया.

    दोनों मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले है धुरंधर

    मेयर के पद पर चुनाव लड़ने वाले पहले उम्मीदवार ने नामांकन किया वे है उमाशंकर सिंह।ये पूर्व मेयर के करीबी है और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में प्रचार करते देखा गया था.दूसरे है रवि राउत जो वर्तमान में वार्ड पार्षद है।हाल ही इन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा और पार्टी ने इन्हें मेयर का उम्मीदवार घोषित किया.पूरे दमखम के साथ आज इन्होंने भी नामांकन दाखिल किया.दोनों नामांकन करने वाले शहर का विकास,मूलभूत समस्याओं का समाधान और सभी को साथ लेकर चलने इत्यादि मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरे है.

    रिपोर्ट-रीतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news