शहर की सरकार: झामुमो कांग्रेस आमने सामने!कांग्रेस नेता रवि केशरी देवघर मेयर पद के लिए करेंगे नामांकन

    शहर की सरकार: झामुमो कांग्रेस आमने सामने!कांग्रेस नेता रवि केशरी देवघर मेयर पद के लिए करेंगे नामांकन

     


    देवघर(DEOGHAR):  मेयर पद पर चुनाव लड़ने में शहर के एक से एक धुरंधर की इंट्री हो रही है.यहाँ पार्टी का गठबंधन भी टूटता दिख रहा है.पहले झामुमो समर्थित उम्मीदवार ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया तो अब कांग्रेस नेता ने भी मेयर पद पर दावेदारी करते हुए सोमवार को नामांकन का एलान कर दिया.


    इससे पहले शनिवार को पूर्व मेयर के करीबी उमाशंकर सिंह और झामुमो के समर्थन में रवि राउत ने नामांकन दाखिल किया.वहीं  सोमवार को  भाजपा नेता बाबा बलियासे अपना  नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार के रुप मे करने वाले है. वहीं दूसरी तरफ कॉंग्रेस के नगर अध्यक्ष रवि केशरी ने भी नामांकन करने का ऐलान कर दिया.

    रवि केसरी सोमवार को  उम्मीदवार के रूप में अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुचेंगे और मेयर पद पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

    देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी है रवि कुमार केशरी

    व्यवसाइयों के बीच अपनी पहचान बनाये रखने वाले रवि केशरी देवघर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष भी है.

    रवि केशरी के समर्थको का कहना है कि ये अगर मेयर बनते है तो देवघर को विकसित और सुंदर बनाने के लिए ये देश या दुनिया के सबसे अच्छे आर्किटेक्ट को बुलायेंगे और देवघर के लिए एक ब्लू प्रिंट बनाकर शहर को विश्व पटल पर स्थापित करने की कोशिश करेंगे.

    देवघर को सुरक्षित, साफ सुथरा रखने का हर संभव प्रयास करेंगे. इनके नामांकन में fjcci के क्षेत्रीय अध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता शामिल होंगे.नामांकन के बाद इनका एक सभा नगर स्टेडियम में होगा जिसमें नगर के प्रबुद्ध नागरिक अपनी बात रखेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news