शहर की सरकार : झामुमो ने जिले के तीनों नगर निकायों में की प्रत्याशियों की घोषणा

    शहर की सरकार : झामुमो ने जिले के तीनों नगर निकायों में की प्रत्याशियों की घोषणा

    सरायकेला: जिले में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना से पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिले के तीन क्षेत्रों के लिए मेयर और अध्यक्ष पद के समर्थित उम्मीदवारों की  घोषणा कर दी है. इसके साथ ही सभी वार्डों में भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है.

     रविवार को गम्हरिया स्थित झामुमो कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने सरायकेला, कपाली और आदित्यपुर के तीनों निकायों के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की.  इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन, सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हरिहर लोहार वहीं  कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सरवर आलम के नाम की घोषणा की है.  जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी नामों पर संगठन स्तर पर विचार- विमर्श और सहमति के बाद निर्णय लिया गया है.

    रिपोर्ट: बीरेंद्र मण्डल  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news