धनबाद में शहर की सरकार: अंतिम दिन मेयर पद के जानिए  -कितने उम्मीदवारों ने किया नामांकन!

    धनबाद में शहर की सरकार: अंतिम दिन मेयर पद के जानिए  -कितने उम्मीदवारों ने किया नामांकन!

    धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव में महापौर के लिए बुधवार को 2 महिला सहित 15 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी  बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी  विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया।  महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में  योगेन्द्र प्रधान,  आकाश दुसाध,  संजीव सिंह,  मुकेश पाण्डेय, श्रीमती कुसुम देवी,  नवल किशोर पासवान,  शांतनु चन्द्रा,  उमेश पासवान, श्रीमती शिल्पी शर्मा,  भृगुनाथ भगत,  राजकुमार कनौजिया,  संजीव अग्रवाल,  दीनानाथ ठाकुर,  राम बिनय सिंह तथा  राहुल कुमार चौहान शामिल है. 

    बता दें कि नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय के मैन गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था थी.  दोनों स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी भारी उत्साहित रहे.  सुबह 10 बजे से प्रत्याशी समाहरणालय पहुंचने लगे,  उन्हें कतारबद्ध तरीके से प्रवेश कराया गया.  वहीं मुख्य प्रवेश द्वार से केवल निकाय चुनाव के महापौर व वार्ड पार्षद के प्रत्याशी एवं उनके साथ चार व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति थी. 

     समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर में प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने के लिए डेस्क की व्यवस्था की गई थी.सुरक्षा कर्मियों द्वारा समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशी की जांच की गई.  साथ ही वीडियोग्राफी भी की गई.  नामांकन दाखिल करने के बाद कई प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए, वहीं समाहरणालय के मुख्य गेट के बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक जुटे रहे. 



    Related News