शहर की सरकार:गिरिडीह में मेयर के 16 उम्मीदवार मैदान में, नाम वापसी प्रक्रिया के बाद डीसी ने दी जानकारी

    Giridih news:गिरिडीह नाम वापसी कि प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत और डीपीआरओ अंजना भारती ने जॉइंट प्रेसवार्ता किया

    शहर की सरकार:गिरिडीह में मेयर के 16 उम्मीदवार मैदान में, नाम वापसी प्रक्रिया के बाद डीसी ने दी जानकारी

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह नाम वापसी कि प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत और डीपीआरओ अंजना भारती ने जॉइंट प्रेसवार्ता किया. इस दौरान डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरिडीह नगर निगम से नाम वापसी कि प्रक्रिया के बाद अब चुनाव मैदान में मेयर पद के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में है. इसमें 2 उम्मीदवार महिला है. जबकि मेयर पद से बृजमोहन तुरी, पप्पू रजक और जीवण दास ने नामांकन वापस लिया है. जबकि निगम के 36 वार्ड के लिए 216 उम्मीदवार मैदान में है. 

    नाम वापसी प्रक्रिया के बाद डीसी ने दी जानकारी

    डीसी ने बताया कि बड़की सरिया से ही नगर अध्यक्ष पद के लिए ही सुनीता प्रसाद ने नाम वापस लिया है. इस प्रकार अब बड़की सरिया से अध्यक्ष पद के लिए 17 उम्मीदवार है. जबकि बड़की सरिया के 12 वार्ड के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में है. वही धनवार नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार के नाम वापसी के बाद 12 उम्मीदवार मैदान में है. जबकि धनवार के 11 वार्ड के लिए 54 उम्मीदवार मैदान में है. 

    57 अतिसंवेदनशील और 22 संवेदनशील मतदान केंद्र

    डीसी ने बताया कि गिरिडीह निगम में 57 अतिसंवेदनशील और 22 संवेदनशील मतदान केंद्र है. वही बड़की सरिया में सिर्फ 10 बूथ में 1 अतिसंवेदनशील और 4 संवेदनशील बूथ है. लिहाजा, इन बूथों में जिला पुलिस बल के जवान कि प्रतिनियुकती किया गया है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news