गिरिडीह में जुटे कई जिले के खिलाड़ी पुलिसकर्मी, DIG नरेंद्र सिंह बोले- खेलकूद से खत्म होती है सामाजिक दूरी 

    गिरिडीह में जुटे कई जिले के खिलाड़ी पुलिसकर्मी, DIG नरेंद्र सिंह बोले- खेलकूद से खत्म होती है सामाजिक दूरी 

    गिरिडीह(GIRIDIH): फिजिकल फिटनेस के मद्देनजर गिरिडीह पुलिस के नेतृत्व में तीन दिवसीय उतरी छोटानागपुर पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को आग़ाज़ हुआ. इस प्रतियोगिता में गिरिडीह के अलावा पांच और जिलों के पुलिस और कोच शामिल हो रहे हैं. उद्घाटन अवसर पर डीआईजी नरेंद्र सिंह ने कहा कि खेलकूद के आयोजन से सामाजिक दूरी पूरी तरह से खत्म होती है. इसलिए हर सप्ताह खेलकूद प्रतियोगता के आयोजन का सुझाव दिया जाता है, जिसे पुलिस जवानों में एक रिश्ता कायम रहे. डीआईजी के अलावा गिरिडीह एसपी अमित रेनू ने भी जवानों को संबोधित किया.  

     

    मार्च पास्ट और कबूतर उड़ा शुरू हुआ कार्यक्रम

    इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हजारीबाग रेंज के डीआईजी नरेंद्र सिंह, गिरिडीह टीम के कप्तान और गिरिडीह एसपी अमित रेनू, कोडरमा एसपी कुमार गौरव, और हजारीबाग के एसएसपी मनोज रतन चौबे और चतरा के टंडवा एसडीपीओ शंभू सिंह पहुंचे थे. शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और गुब्बारा को उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. मौके पर मेजबान टीम समेत पांचों जिले के प्रतिभागियों ने रांची से आए बैंड पार्टी की धुन पर मार्च पास्ट किया. इसके बाद डीआईजी नरेंद्र सिंह ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगता के शुरुआत का ओपचारिक एलान किया.

    ये भी पढें:

    Breaking News: IAS पूजा सिंघल के बेल पिटीशन पर नहीं हुई सुनवाई, ED ने दाखिल नहीं किया जवाब

    कई खेलों का हुआ आयोजन

    तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगता के पहले दिन रांची से आए बैंड पार्टी की टीम ने सुरो का एक अनोखा समां बांधा. रांची के बैंड पार्टी में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने अपने अंदाज का भी शानदार प्रदर्शन करती नजर आई, जबकि पहले दिन ही शहर के प्रिंस डांस इंस्टीट्यूट के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर कई डांस पेश किया. प्रतियोगता के पहले दिन ही 100 मीटर का दौड़ महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के बीच किया गया तो शॉटपुट में पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हुए, जबकि लॉग-जंप भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के बीच आयोजित हुआ. इधर, आयोजन को लेकर एएसपी हरीश बिन जमा, एएसपी गुलशन तिर्की, डीएसपी संजय राणा, सार्जेंट मेजर राकेश रंजन, एसपी कोठी के रीडर विशाल कुमार, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और सार्जेंट कामेश्वर रजक की भूमिका काफी अधिक रही.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news