विपक्षी एकजुटता की मुहिम लेकर सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव पहुंचे रांची, गुरूजी से करेंगे मुलाकात

    विपक्षी एकजुटता की मुहिम लेकर सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव पहुंचे रांची, गुरूजी से करेंगे मुलाकात

    रांची(RANCHI): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने को लेकर लगातार सभी विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुहिम को लेकर नीतीश कुमार झारखंड पहुंचे हैं. इस दौरे के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अलावा शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद हैं. बता दे कि नीतीश कुमार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. 

    नारेबाजी के साथ स्वागत

    इस दौरान एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में JDU कार्यकर्ता मौजूद रहे. जैसे ही नीतीश कुमार एयरपोर्ट से बाहर निकले सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जमकर नारेबाजी की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से JDU के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. बता दे कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे.

    गुरूजी से मुलाकात

    नीतीश कुमार एयरपोर्ट से सीधा मुख्यमंत्री आवास जाएंगे. वहां cm हेमन्त और गुरूजी से मुलाकात कर 2024 की रणनीति बनाएंगे. इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और नीतीश कुमार संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता करेंगे.

    नवीन पटनायक से कल मिले थे नीतीश

    इससे पहले 9 मई को नीतीश कुमार ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में मुलाकात की. इस मुलाकात के पीछे भी विपक्षी एकता देखी जा रही थी. इसी कड़ी में नीतीश अब तक ममता और अखिलेश यादव से भी मिल चुके हैं. 

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 

     



    Related News