मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: धनबाद ज़िले के वंचित लाभुक यह काम करा ले तो उन्हें भी मिलने लगेगी राशि

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: धनबाद ज़िले के वंचित लाभुक यह काम करा ले तो उन्हें भी मिलने लगेगी राशि

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद जिले में मुख्यमंत्री मंईयां  सम्मान योजना के तहत मई महीने के भुगतान का आंकड़ा उपलब्ध हुआ है.  आंकड़े के मुताबिक मई  महीने में 3,52,0 48 लाभुकों  को भुगतान कर दिया गया है.  कहा गया है कि जो लाभुक  अपने बैंक खाता का आधार सीडिंग नहीं करा  पाई है, वह जल्द से जल्द  पूरा करा  ले.  जिससे कि इसका लाभ उन्हें भी प्राप्त हो सके.  यह भी कहा गया है कि सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है.  जिन लाभुकों  का सत्यापन लंबित है, वह अपने नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी कर ले.  जिससे उनको भी लाभ मिलना शुरू हो जाए. 

    आकड़े के मुताबिक धनबाद जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह में 3,52,048 लाभुकों को कुल ₹88 करोड़ 01 लाख 20 हज़ार की राशि का आधार आधारित भुगतान किया गया है.  यह भुगतान पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया गया है.  जिला प्रशासन के आकड़े के मुताबिक   बाघमारा - 53226,  बलियापुर - 22987, धनबाद - 42184, एग्यारकुंड  -  22112,  गोविंदपुर - 51709,  झरिया (शहरी क्षेत्र) - 44658, कलियासोल - 20024,  निरसा - 24106,  पूर्वी टुंडी - 9796,   पुटकी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 17762,  तोपचांची - 26845, टुंडी - 16639 का भुगतान किया गया है.

     जिन लाभुकों ने अभी तक अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करें, ताकि योजना का लाभ सुनिश्चित हो सके. बताया गया है कि जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है.  जिन लाभुकों का सत्यापन लंबित है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और प्रक्रिया पूरी कर सकते है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news