मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चतरा दौरा, 67 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास   

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चतरा दौरा, 67 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास    

    चतरा (CHATRA) : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीएम चतरा पहुंचेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री चतरा जिले में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों आदि का वितरण करेंगे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन चतरा के तरफ से व्यापक तैयारियां की गई हैं. 

    67 योजनाओं के शिलान्यास, 42 का उद्घाटन और 196677 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का होगा वितरण 

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 186 करोड़ 96 लाख 64 हजार की लागत से कुल 67 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. साथ ही 32 करोड़ 72 लाख 45 हजार 362 रुपए की राशि से बने 42 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वहीं मौके पर मुख्यमंत्री के द्वारा 104 करोड़ 02 लाख 42 हजार 51 रुपए राशि के परिसंपत्ति 196667 लाभुकों के बीच वितरण की जाएगी. बता दें कि मुख्यमंत्री चतरा को आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार के तहत कुल 3 अरब 23 करोड़ 71लाख 51हजार 413 रुपए की सौगात भेंट करेंगे. 

    सीएम के साथ नेता और विधायक भी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा 

    सूबे के मंत्री ग्रामीण विकास विभाग आलमगीर आलम, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवम कौशल विकास विभाग  सत्यानंद भोक्ता, सांसद  चतरा लोकसभा क्षेत्र सुनील कुमार सिंह, सांसद लोकसभा हजारीबाग संसदीय क्षेत्र जयंत सिन्हा, विधायक सिमरिया किशुन कुमार दास, विधायक बड़कागांव अम्बा प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे. 

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news