मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे मोरहाबादी मैदान, स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे मोरहाबादी मैदान, स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

    रांची (RANCHI)मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची स्थित मोरहाबादी मैदान पहुंचकर 15 नवंबर 2022 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया.  मुख्यमंत्री ने तैयारियों के संबंध में बिंदुवार जानकारी पदाधिकारियों से प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि मुख्य समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अतिथि एवं आमजनों के लिए बैठने की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करें. आगंतुकों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियों के बायीं तथा दायीं दोनों ओर एलईडी स्क्रीन्स लगाएं. कुर्सियां एवं एलइडी स्क्रीन्स सुनियोजित एवं व्यवस्थित ढंग से लगाएं. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मुख्य मंच के बैकग्राउंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा का आदमकद तस्वीर लगाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि गाड़ियों की पार्किंग की भी व्यवस्था को दुरुस्त रखें. आमजनों को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े इसका पूरा ध्यान रखें. विधि व्यवस्था का संधारण चुस्त-दुरुस्त रहे यह सुनिश्चित करें.

    सभी जिलों में लगी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा live प्रसारण 

    पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:30 से किया जाएगा. कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों एवं आमजनों के लिए बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है. मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण सभी जिलों में लगी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा. मुख्य समारोह कार्यक्रम से सभी जिले जुड़े रहेंगे.

    मैके पर ये रहेंगे मौजूद 

    मौके पर मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव प्रशांत कुमार, उपायुक्त रांची  राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक  किशोर कौशल सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news