मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 दिसंबर को धनबाद में, बलियापुर में होगा कार्यक्रम 

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 दिसंबर को धनबाद में, बलियापुर में होगा कार्यक्रम 

    धनबाद(DHANBAD): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 दिसंबर को धनबाद पहुंच रहे है. बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में उनका कार्यक्रम होगा.  मुख्यमंत्री आपकी योजना- आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे है.  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रविवार को उपायुक्त  वरुण रंजन ने हवाई पट्टी मैदान का निरीक्षण किया. हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे स्टेज और  टेंट का जायजा लिया. अलग-अलग विभागों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की. जिला प्रशासन के प्रेस नोट में बताया गया है कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे   होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. 

    इसके मद्देनजर रविवार को उपायुक्त  वरुण रंजन ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत मोदीडीह ग्राम स्थित हवाईपट्टी का दौरा किया. उन्होंने हवाई पट्टी को आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने स्थल पर वाहनों की पार्किंग, मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय आदि लोगों के शिविर तक आने के लिए सुविधा, शिविर के दौरान लोगों के बैठने की व्यवस्था आदि का जायजा लेते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों को स्टाल लगाकर, स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व उनकी शिकायतों का निष्पादन करने का निर्देश दिया.  इस दौरान जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news