मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंकिता सिंह मामले में दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश, जानिए डीजीपी से क्या कहा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंकिता सिंह मामले में दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश, जानिए डीजीपी से क्या कहा

    रांची(RANCHI): दुमका की अंकिता सिंह की मौत हो गई तो पूरे प्रदेश में यह मामला आग की तरह फैलने लगा. सनकी शाहरुख ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया. शाहरुख उससे जबरन बात कर करीब आना चाहता था. अंकिता यह नहीं चाहती थी. लेकिन शाहरुख ने धमकी दी थी कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो उसे जान मार देगा. 23 अगस्त को सनकी शाहरुख ने सोए हुए अवस्था में खिड़की से पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दिया. इससे अंकिता सिंह लगभग 90% जल गई थी. पहले दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. उसके बाद उसे रिम्स लाया गया जहां उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई. उसकी मौत से पूरे देश में प्रतिक्रिया आ रही है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताया है और इसकी त्वरित जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने डीजीपी नीरज सिन्हा से पूरे मामले पर बात की और शाहरुख के साथ एक अन्य लड़के छोटू को पकड़कर जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास करने का निर्देश दिया है. वैसे दुमका पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में शाहरुख पूरे हेकड़ी में दिखा. अंकिता सिंह की मौत से दुमका समेत कई शहरों में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया है. दुमका में निषेधाज्ञा लगा दी गई थी. उसके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए भाजपा ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news