सीएम हेमंत सोरेन ने बहनों से बंधवाई राखी, तस्वीर साझा कर राज्यवासियों को दी बधाई

    सीएम हेमंत सोरेन ने बहनों से बंधवाई राखी, तस्वीर साझा कर राज्यवासियों को दी बधाई

    रांची (RANCHI) : देशभर में लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं. ये खास दिन भाई बहन के अटूट प्यार को लेकर है.  ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी बहनों के साथ इस पावन तयोहार को मनाया है. स्नेह और विश्वास से भरे इस पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु होने की कामना की.

    माता-पिता सहित अन्य परिजन उपस्थित

    इस मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन साथ में थीसभी ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधा और  उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की. वहीं मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं. मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु  शिबू सोरेन एवं माता  रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे.

    हेमंत ने पोस्ट कर दी बधाई

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. सीएम ने अपनी बहनों के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि , रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के साथ. रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समस्त राजवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएँ और जोहार. आप सभी स्वस्थ रहें, सुखी रहें , यहीं कामना करता हूँ.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news