लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के बाद व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का उपवास

    लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के बाद व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का उपवास

    देवघर(DEOGHAR):लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के बाद संपन्न हो गया.देवघर के तमाम घाटों पर व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया. भोर से ही छठ व्रति नहीं के छठ घाटों पर पहुंची और भगवान भास्कर का कई घंटे इंतिजार किया.तब भगवान ने दर्शन दिया.  

    भगवान को जल्दी बुलाने के लिए छठ व्रतियों ने छ्ठ के गीत गायें

    इस बीच भगवान को जल्दी बुलाने के लिए छठ व्रतियों ने छ्ठ के गीत गायें. वहीं आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ-साथ छठ गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. घाटों पर बच्चो ने आतिशबाजी भी की. घाट पर प्रसाद वितरण के बाद व्रती के पारण के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का भी समापन हो गया.

    शांतिपूर्ण ढंग से महापर्व संपन्न हो गया

    आज उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के लिए अपने अपने संबंधित छठ घाटों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,विधायक और प्रशासनिक पदाधिकारी को भी देखा गया.कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से महापर्व संपन्न हो गया.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news