चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आगाज, सूबे के मुखिया भी करेंगे शिरकत, पढ़ें कौन कौन से बॉलीवुड स्टार बिखेरेंगे जलवा

    चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आगाज, सूबे के मुखिया भी करेंगे शिरकत, पढ़ें कौन कौन से बॉलीवुड स्टार बिखेरेंगे जलवा

    चतरा(CHATRA):चतरा के सुप्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आज से आगाज हो जाएगा. महोत्सव का आगाज राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता,सांसद सुनील कुमार सिंह,सिमरिया विधायक किसुन दास और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाएगा.  

    तैयारियां जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी कर ली गई है

      महोत्सव की तैयारियां जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी कर ली गई है. वहीं महोत्सव के दौरान आमजनों के सुरक्षा से संबंधित कड़े इंतेजामात किये गये हैं. ये महोत्सव आज से लेकर 21 फरवरी तक चलेगा. महोत्सव में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से इटखोरी पहुंचेगे और मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित महोत्सव में हिस्सा लेंगे.  

    पढ़ें कौन कौन से बॉलीवुड स्टार बिखेरेंगे जलवा

        वहीं इस महोत्सव में बॉलीवुड भोजपुरी और नागपुरी के अलावा कई नामचीन कलाकार अपना जलवा बिखरेंगे.महोत्सव के पहले दिन भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह के अलावा जैन धर्म न्यास बोर्ड के बिपिन मिश्रा के शंखनाद से पूरा महोत्सव गुंजायमान होगा. 



    Related News