चतरा में सात शक्तिशाली प्रेशर आईडी बम बरामद, सुरक्षा बलों ने किया नष्ट

    चतरा (CHATRA): चतरा में बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों की टीम ने विफल किया है.  सुरक्षाबलों को निशाना पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने 7 शक्तिशाली प्रेशर आईडी बम बिछाए थे. जिसे सुरक्षाबलों की टीम ने बरामद कर लिया है. 

    बता दें कि चतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हंटरगंज थाना क्षेत्र के केडिमो के चशमली एवं टेढ़ाकुशमा के जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ के 190 बटालियन की संयुक्त टीम ने जंगलों में भाकपा मओवादी  के द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईडी बमों को बरामद किया है. जिसके बाद मौके पर ही बम निरोधक दस्ते को बुलाकर  बरामद सभी प्रेशर आईडी बम को  विनष्ट किया गया है. इस अभियान में हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी, वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर व राजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार के अलावे अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट. संतोष कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news