चतरा : आईएससी कंस्ट्रक्शन कंपनी में आगजनी और गोलीबारी मामले में पुलिस को मिली सफलता, एक और उग्रवादी गिरफ्तार

    चतरा : आईएससी कंस्ट्रक्शन कंपनी में आगजनी और गोलीबारी मामले में पुलिस को मिली सफलता, एक और उग्रवादी गिरफ्तार

    चतरा (CHATRA): चतरा जिला के टंडवा में उग्रवादियों द्वारा रेलवे लाइन निर्माण कार्य में जुटी कंस्ट्रक्शन कपंनी के पोकलेन मशीन में आगजनी और गोलीबारी की गई थी. जिसमें टंडवा पुलिस ने एक और सफलता हासिल की  है. पुलिस ने इस घटना में शामिल टीपीसी के एक उग्रवादी गणपत गंझू को गिरफ्तार कर लिया है.

    तीन उग्रवादियों को पहले किया गया था गिरफ्तार

    गौरतलब है कि बीते 31 मई को आईएसए कंस्ट्रक्शन कंपनी के फुलवरिया साइट पर टीपीसी के उग्रवादियों के द्वारा निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन में आग लगा दिया गया था. साथ  ही मजदूरों के साथ भी मारपीट व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वार थाने में इसकी शिकायत दर्ज कगाई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

    जारी रहेगा नक्सलियों के खिलाफ अभियान

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस द्वारा जांच कर छापेमारी की जा रही थी. जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि नक्सली के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा. जल्द ही और उग्रवादी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार 

     



    Related News