चतरा में 300 पेटी विदेशी शराब के साथ क्या लगा उत्पाद टीम के हाथ, जानिए

    चतरा में 300 पेटी विदेशी शराब के साथ क्या लगा उत्पाद टीम के हाथ, जानिए

    चतरा(CHATRA): जिले में अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने एक घर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का खेप जब्त किया है. इसके अलावा दो भूमिगत शराब के बंकरों को भी ध्वस्त किया गया है. भूमिगत बंकर से भी उत्पाद विभाग की टीम ने 300 पेटी विदेशी शराब जब्त की है.

    वहीं, विभाग ने बरामद शराब को मौके पर ही जेसीबी के सहयोग से नष्ट कर दिया. बता दें कि चतरा डीसी अबू इमरान के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक शिव प्रसाद साहू के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की है. कार्रवाई जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी स्थित गणेशीडाहा गांव में की गई.

    विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घंघरी स्थित गणेशीडाहा गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है. सर्च अभियान के दौरान मौके से शराब तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहें लेकिन शराब तस्करों की पहचान करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम जुट गई है. इस पूरे मामले में उत्पाद अधीक्षक ने कहा है कि सर्च अभियान जारी रहेगा. आपको बता दें कि गणेशीडाहा गांव झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित है.  

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news