साहिबगंज में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के रथ को दिखायी गई हरी झंडी, जारूरतमंद छात्राओं को मिलेगा फायदा

    साहिबगंज में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के रथ को दिखायी गई हरी झंडी,  जारूरतमंद छात्राओं को मिलेगा फायदा

    साहिबगंज (SHIBGANJ): राज्य की हेमंत सोरेन सरकार स्कूली बच्चियों को हर तरह से मदद करने का प्रयास कर रही है ताकि  योजनाओं का लाभ वांछित परिवार के सदस्य उठा सकें. इसके लिए मुख्यालय ने यह निर्देश दिया कि जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए. इस कड़ी में साहिबगंज में जागरूकता रथ को रवाना किया गया. यह रथ जिले के लगभग सभी गांव में घूम कर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी देगी.

    जिला उपायुक्त ने दिखई हरी झंडी

    इस योजना के तहत आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को सरकार एकमुश्त राशि उपलब्ध कराती है. सरकार का मकसद छात्राओं को पढ़ाई लिखाई में आर्थिक मदद मिल सके. उपायुक्त के अनुसार वैसी छात्राओं को भी यह लाभ दिया जाएगा जो स्कूल से पास आउट होकर उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ रही हैं.  इसमे 8 से 19 कि जो बच्चियां हैं. उनके अभिभावक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं . इसके लिए रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द कराएं. इस संबंध में सूची तैयार की जा रही है. जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रभात बरदियार भी मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news