पश्चिम मध्य रेलवे पर दोहरीकरण कार्य के लिए इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन, इस रूट से कर रहें हो सफर तो ज़रूर पढ़ लें खबर

    पश्चिम मध्य रेलवे पर दोहरीकरण कार्य के लिए इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन, इस रूट से कर रहें हो सफर तो ज़रूर पढ़ लें खबर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पश्चिम मध्य रेलवे पर कटनी - सिंगरौली सेक्शन में मडवासग्राम और निवास रोड स्टेशन पर 10.8.2022 और 11.8.2022  को दोहरीकरण कार्य के लिए प्री नन-इंटरलॉकिंग और नन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के मार्ग को निम्नानुसार परिवर्तित किया जाएगा -

    1. 13026 भोपाल - हावड़ा एक्सप्रेस (10.8.2022 को होने वाली यात्रा) और 19413 अहमदाबाद - कोलकाता एक्सप्रेस (10.8.2022 को होने वाली यात्रा) के मार्ग को इसके वर्तमान मार्ग कटनी मुरवारा - सिंगरौली - गढ़वा रोड के बदले कटनी मुरवारा - सतना - प्रयागराज छिवकी - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन - गढ़वा रोड के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा.

    2. 19607 कोलकाता - मदार जंक्शन एक्सप्रेस (11.8.2022 को होने वाली यात्रा) के मार्ग को इसके वर्तमान रूट गढ़वा रोड - सिंगरौली - कटनी मुरवारा के बदले गढ़वा रोड - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन - प्रयागराज छिवकी - सतना - कटनी मुरवारा के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news