चांडिल: कोयला लदा ट्रक पलटने से कई लोग घायल, पुलिस की तत्परता से यातायात सुचारु


चांडिल (Chandil): मंगलवार सुबह तड़के चांडिल थाना अंतर्गत चिलगु मोड़ के समीप एक कोयला लड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पटल गई.जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर सहित कुछ अन्य लोग भी घायल हुए है. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया हैं, जहां उनकी स्थिति अभी बेहतर बताई जा रही है.
पुलिस ने तत्परता से स्थिति को संभाला
जहां घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने के कार्य में जुट गया. वहीं मौके पर मौजूद शेखर गांगुली ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने तत्परता से स्थिति को संभाला और यातायात सुचारु करने में जुटी हुई है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक घायलों के नाम की जानकारी नहीं हो सकी है.
4+