मंत्री से मिले चैम्बर पदाधिकारी, SNMMCH में एडवाइज़री कमिटी की मांग की, जानिए क्यों

    मंत्री से मिले चैम्बर पदाधिकारी, SNMMCH में एडवाइज़री कमिटी की मांग की, जानिए क्यों

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH किसी ने किसी मामले को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है. अव्यवस्था भी यहां कम नहीं है. बैंक मोर चेंबर के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता प्रभात सुरोलिया ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर धनबाद के कई मुद्दों पर चर्चा की, कई समस्याओं पर निजात की मांग की. मंत्री ने उनसे सारी समस्याओं को लिखित रूप से मांगा है, जिससे कि उन पर कार्रवाई की जा सके. प्रभात सुरोलिया ने बताया कि धनबाद के SNMMCH में उन्होंने मंत्री से एक advisary कमेटी बनाने की मांग की. साथ ही यह भी कहा है कि इसमें चेम्बर के लोगों को शामिल किया जाए, जिससे कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके. 

    ट्रेड लाइसेंस के मामले को भी उठाया

    ट्रेड लाइसेंस के मामले को भी मंत्री के सामने रखा और उनके पूर्व के आश्वासन को भी याद दिलाया.  आपको बता दें कि मंत्री के सामने भी कुछ दिन पहले यह मामला उठा था. ट्रैफिक की समस्या की भी चर्चा हुई. साथ ही मंत्री को बताया गया पुल चौड़ीकरण में विलंब किया जा रहा है. पेपर -पेपर का खेल चल रहा है. कभी वह विभाग सहमत नहीं होता तो कभी वह विभाग. नतीजा होता है कि काम पेंडिंग है और जाम की समस्या से धनबाद के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे है. मंत्री ने सभी मुद्दों को लिखित रूप से मांगा और कहा कि इन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. साथ में पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय नारायण लाल सहित अन्य लोग भी थे.

    रिपोर्ट:शांभवी सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news