जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां में महिला से चेन स्नेचिंग, पढ़ें कैसे त्योहारों के आते ही शहर में स्नैचिंग गिरोह हुआ सक्रिय

    जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां में महिला से चेन स्नेचिंग, पढ़ें कैसे त्योहारों के आते ही शहर में स्नैचिंग गिरोह हुआ सक्रिय

    सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला खरसावां जिले में एक बार फिर चेन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय दिख रहे हैं. जहां रोजाना किसी ना किसी महिला को ये अपना शिकार बना रहे हैं. त्यौहारों का मौसम आते ही नशाखोर युवक जुआ खेलने और नशा के खर्चे के लिए इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं. वहीं सोमवार की देर शाम एक महिला के साथ फिर चैन छिनतई की घटना हुई.

    महिला से चेन छिनतई कर फरार हुआ आरोपी 

    बता दें कि आदित्यपुर स्थित आरआईटी थाना में दो बदमाशों ने एक महिला से चेन छिनतई कर ली और फरार हो गए. पीड़ित महिला ने बताया कि वो जैसे ही अपने घर से निकली आरोपी मोटरसाइकिल से आए और अचानक पीछे से चेन स्नैच करके भाग गये. जब तक वह शोर मचाती आरोपी फरार हो गये. पीड़ित महिला ने बताया कि दो बदमाश थे, एक बाइक से था, तो वहीं एक पैदल था. जैसे एक बदमाश ने छिनतई की दूसरा बदमाश बाइक पर बैठाकर भाग निकला. वहीं घटना की सूचना मिलने ही मौके पर आरआईटी थाना की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके.



    Related News