चाईबासा: नक्सलियों ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, हो जाएं सावधान, जंगलों में जायेंगे तो जा सकती है जान

    चाईबासा: नक्सलियों ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, हो जाएं सावधान, जंगलों में जायेंगे तो जा सकती है जान

    रांची(RANCHI): चाईबासा में नक्सली संगठनों ने ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए गांव वालों को जंगल में प्रवेश नहीं करने को कहा है. साथ ही उन्होंने कोल्हाल के जंगलों में आईईडी बम बिछाने की बात भी कही गई है. नक्सलियों द्वारा पुलिस गतिविधि तेज होने के कारण आईईडी बम बिछाने की बात की गई है.

    प्रेस विज्ञाप्ती जारी कर गांव वालों को चेताया

    भाकपा माओवादी संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोल्हान में पुलिसिया दमन अभियान अभी भी जारी है. इसलिए जंगल-पहाड़ों और रास्ता घाट में पुलिस को लक्षित करने के उदेश्य से लगाये गये बारूदी सुरंग, बुबी ट्रैप माइन तथा स्पाइक होल ज्यों के त्यों वैसा ही पड़ा हुआ है. जब वे अपना यह दमन अभियान को बन्द करेंगे तब ही हम भी उक्त तमाम युद्ध सामग्री को उठा लेंगे. आपलोग पहले जैसा सावधानी बरतते आये हैं वैसा ही सावधानी बरतते रहें.

    इस मामले में अनदेखी व लापरवाही बिल्कुल ही नहीं करें. किसी भी अनहोनी को अनदेखी तथा पुलिस के बहकावे या दबाव में आकर गांव से दूर जंगल-पहाड़ में बिल्कुल नहीं घुसें और इस पुलिसिया दमन-अभियान बन्द होने तक मवेशियों को भी पहले से निर्धारित इलाके में ही चराते रहें. यह सोचकर लापरवही में अपना मूल्यवान प्राण न गंवाएं. क्योंकि बारूदी सुरंग सहित तमाम उपकरण जमीन के नीचे है. वह खुलेआम नहीं दिखता है और आग या पानी से भी बिल्कुल ही नुकसान नहीं होता है. क्योंकि बारूदी सुरंग, बुबी ट्रैप माइन व स्पाइक होल ऑटोमैटिक तरीके से लगाया गया है. वह छुते ही विस्फोट हो जाता है और क्षणभर में किसी की भी प्राण चली जा सकती है.

    ग्रामीण क्षेत्रों से पुलिस कैम्प वापस लेने की हो रही मांग

    अंत में लिखा गया कि हमारी लड़ाई पुलिसकर्मी के साथ भी नहीं है. लेकिन वे लोग शोषक-शासक वर्गों के पक्ष में लड़कर खुद अपना जान गंवा रहे हैं, जिसका हमें खेद है. हम तमाम कोल्हानवासियों से यह भी अपील करते है कि, अपने आपको बचने के लिए तमाम तरह की सावधानियां बरतने के साथ-साथ सरकार तथा पुलिस-प्रशासन से भी इस पुलिसिया दमन-अभियान को अविलम्ब बन्द करने व ग्रामीण क्षेत्रों से पुलिस कैम्प अविलम्ब वापस लेने का मांग करें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news