चाईबासा : दो टेलर में जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक की जिंदा जलने से हुई मौत

    चाईबासा : दो टेलर में जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक की जिंदा जलने से हुई मौत

    चाईबासा (CHAIBASA) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क हादसा रूकने का नाम नहीं ले रहा.  तेज रफ्तार का कहर न जाने कितनों की जिंदगी खराब कर रहा है. नया मामला हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है. कोईड़ा गांव के पास  गुरूवार को दो टेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. यह टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों टेलर में आग लग गई. कुछ ही समय में आग ने भीषण रूप ले लिया और आग की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों टेलर चालक की मौत हो गई.  

    नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड

    जानकारी के अनुसार दोनों ही टेलर तेज़ रफ्तार में कोईड़ा गांव के रास्ते से गुजर रहे थे. तभी अचानक दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतना जोर का हुआ कि दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जब तक वह बाहर निकलने की हिम्मत करते, तब तक दोनों ही टेलर आग की चपेट में आ गए और चालकों की जलकर मौत हो गई. घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे घटी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आग बुझाने में जुट गई. जिसके बाद चाईबासा से फायर ब्रिगेड का वाहन बुलाया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक दमकल वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. 

    रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा



    Related News