चाईबासा: IED ब्लास्ट कर सीआरपीएफ जवान को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 25 जनवरी को हुई थी घटना


चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंगीजारी जंगल में आईईडी बलास्ट कर सीआरपीएफ जवान को घायल करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया.
इस सबंध में शनिवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार शेखर ने बताया कि चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 25 जनवरी को सुरक्षा बलो को क्षति पहुंचाने के लिए ग्राम सिंगीजारी में नक्सलियों द्वारा बम ब्लास्ट कर सीआरपीएफ197 के SI इन्सार अली को गंभीर रूप से जख्मी कर देने के मुख्य आरोपी अजदबेडा गांव में छिपे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 174 बटालियन डेल्टा कम्पनी की संयुक्त टीम का गठन किया गया और छापामारी कर मुडन सिंह तामसोय, उम्र करीब 26 वर्ष और सोमाय सावैया उर्फ सिंगराय उम्र 19 वर्ष को अंजदबेड़ा से गिरफ्तार किया गया है. दोनो अभियुक्तो ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है और इनकी निशानदेही पर आईईडी विस्फोट में प्रयुक्त होने वाला तार बरामद किया गया है. कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा
4+