चाईबासा: कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल का रखा गया आधारशिला, पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह रहे उपस्थित

    चाईबासा:  कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल का रखा गया आधारशिला, पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह रहे उपस्थित

    चाईबासा (CHAIBASA): चाईबासा के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बासाकुटी में कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा प्रस्तावित कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल का पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय सहित पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, असिस्टेंट कलेक्टर ओम प्रकाश गुप्ता, कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिरुवा ने आधारशिला रखा. कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक नृत्य कमारहातु और बासाकुटी की नृत्य मंडली द्वारा किया गया.  

    कार्यकर्म को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय ने कहा कि समाज की प्रगति में हम मिलकर आगे बढ़ें और सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें. शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास से समाज अवश्य सही दिशा की और जाएगा.

    इस मौके पर सोसाइटी के उपाध्यक्ष दुंबी दिग्गी ने सोसाइटी के द्वारा विद्यालय स्थापना एवं शैक्षणिक वातावरण निर्माण की परिकल्पना के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उपायुक्त दिग्गी ने अपने संबोधन में जानकारी दी कि विद्यालय आवासीय होगा और सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे समुदाय की बड़ी आबादी किसी न किसी प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते उचित शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि हर गांव में सरकारी विद्यालय हैं. लेकिन उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में हम नौकरी पेशे लोगों ने मिलकर संकल्प लिया कि अपने स्तर से विद्यालय संचालित कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं के अनुरूप शिक्षा दी जाए. इसलिए हो समुदाय के वारङक्षिति के जनक कोल गुरु लको बोदरा की पावन भूमि खूंटपानी में स्कूल खोलने का नींव रखी गई.

    भव्य तरीके से सम्पन्न विद्यालय निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम में कमांडेंट आनंद जेराई, मधुसुदन महतो विद्यालय के संस्थापक श्याम सुंदर महतो, खूंटपानी प्रखंड प्रखंड सिद्धार्थ होनहागा, मानकी-मुंडा महासचिव चंदन होनहागा आदि उपस्थित थे.

    रिपोर्ट. संतोष वर्मा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news