चाईबासा पुलिस ने कुख्यात अपराधी नितेश चातोम्बा को किया गिरफ्तार, कई सामान भी बरामद

    चाईबासा पुलिस ने कुख्यात अपराधी नितेश चातोम्बा को किया गिरफ्तार, कई सामान भी बरामद

    चाईबासा(CHAIBASA): चाईबासा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने कुख्यात अपराधी नितेश चातोम्बा को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है. चाईबासा पुलिस को 24 जूलाई को गुप्त सूचना मिली कि राजनगर सरायकेला की तरफ से एक कुख्यात अपराधी नितेश चातोम्बा अपने एक साथी के साथ चाईबासा की ओर लूट की घटना को अंजाम देने के मकसद से आने वाला है. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा दिलीप खलखो के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. इसके बाद छापामारी दल ने आयता कुजू गांव की पुलिया के निकट चेकनाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की. जांच के दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे. मगर, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पकड़े गये दोनो व्यक्तियों के पास से एक दोनाली देशी कट्टा, दो जिन्दा गोली, एक कारतुस का खोखा, एक लोहे का दाउली, एक प्लास्टिक का पिस्टल, एक मोबाईल, तीन एयरटेल का सिम और एक बाइक बरामद की गई.

    पहले से दर्ज हैं कई मामले

    इन अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता पूर्व में भी रंगदारी, चोरी, लूट, डकैती और हत्या जैसे कांडों में भी स्वीकार किये हैं. उक्त दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर नोवामुण्डी थाना से लूटे गये काला रंग का एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल चोरी किये गए लाल रंग का एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लूटे गये होण्डा हंट मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है. साथ ही सदर थाना में रेशमा खातुन की हत्या करने के उद्देश्य से बड़ी बाजार आने के लिए प्रयोग किये गये मोटरसाईकिल को भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने अपना नाम पतानितेश चातोम्बा और जॉन संजय लामाय बताया है.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news