चाईबासा:पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की चुड़ू सिरका की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरा मामला

    चाईबासा:पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की चुड़ू सिरका की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरा मामला

    चाईबासा(CHAIBASA):झारखंड के चाईबासा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जेटेया थाना अन्तर्गत बुरु राईका गांव  में बीती रात नक्सलियों ने चुडू़ सिरका नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी. इस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप है. जिसकी वजह से इसकी हत्या की गई.आरोप में कर दिये जाने की बात सामने आ रही है.वहीं पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है.

    नोटबंदी के दौरान नक्सलियों ने चुडू़ सिरका को लाखों रूपये बदली करने के लिए दिया था

    वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली है, जिसके सत्यापन के लिए पुलिस जांच कर रही है.पुलिस घटनास्थल के लिये जरूरी सतर्कता को बरतते हुए निकल गई है. आपको बताये कि चुडू़ सिरका लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर था. वह गांव से भाग भागकर दूसरे जगहों पर छुपकर रहता था. सूत्रों का कहना है कि नोटबंदी के दौरान नक्सलियों ने चुडू़ सिरका को लाखों रूपये बदली करने के लिए दिया था. लेकिन नक्सलियों का सारा पैसा को चुडू़ ने गबन कर वापस नहीं लौटाया था. इसके अलावा चुडू़ की एक बहन 25 लाख रूपये का इनामी कुख्यात नक्सली नेता संदीप दा के दस्ते की सदस्या थी. बाद में पुलिस ने उसे पकड़ जेल भेजा था.

    चुडू़ ने संदीप दा की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाते हुए पुलिस के लिए मुखबिरी किया था

    वहीं चुडू़ पर यह भी आरोप है कि वह संदीप दा की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाते हुए पुलिस के लिए मुखबिरी किया था.उसकी सूचना के बाद ही संदीप को जेटेया में एक फुटबौल मैच के दौरान पुलिस ने पकडा़ था. संदीप की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले बुरु राईका गांव के पास एक पहाडी पर शरण लिए संदीप के दस्ता की जानकारी पुलिस को चुडू़ ने दिया था. इसके बाद पुलिस ने रात में चुडू़ को उसके घर से अपने साथ लेकर नक्सलियों के ठहरने वाले स्थान की घेराबंदी घर अहले सुबह संदीप और उसके दस्ते के नक्सली पर फायर झोंका था. इस हमले में संदीप बाल-बाल बच निकला था. घटनास्थल से भारी मात्रा में समान और एके47 का मैगजीन आदि मिला था.

    रिपोर्ट-संतोष वर्मा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news