चाईबासा:छठ घाट से अवैध बालू उत्खनन, आस्था और नदी संरक्षण पर उठा सवाल

    चाईबासा:छठ घाट से अवैध बालू उत्खनन, आस्था और नदी संरक्षण पर उठा सवाल

    चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर के जैंतगढ़ इलाके में अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां वैतरणी नदी के छठ घाट से ही बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से यहां बालू माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे है.नदी कई जगह सूख चुकी है, फिर भी अवैध तरीके से बालू निकाली जा रही है.इससे नदी के अस्तित्व को भी खतरा बताया जा रहा है.छठ घाट के पास ही स्कूल भी मौजूद है, जहां बच्चे स्नान करने जाते है. ऐसे में बड़े गड्ढों और खतरनाक जगहों की वजह से हादसे का खतरा भी बना हुआ है.

    छठ पर्व के समय श्रद्धालुओं को काफी परेशानी

    लोगों ने बताया कि पिछले दो साल से छठ पर्व के समय श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है.कई बार छठ व्रतियों को खुद बाहर से बालू लाकर घाट बनाना पड़ा है.स्थानीय नेताओं का आरोप है कि यहां रोजाना कई ट्रैक्टर और वाहन अवैध रूप से बालू उठाकर ले जाते है. कुछ जगहों पर बालू का भंडारण भी किया जा रहा है और उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है.

    अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं

    ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे माफियाओं के हौसले और बढ़ गए है.अब लोगों की मांग है कि छठ घाट से अवैध बालू खनन तुरंत रोका जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आस्था स्थल की सुरक्षा और नदी का संरक्षण किया जा सके.

    रिपोर्ट-संतोष वर्मा



    Related News