विपक्ष को अपने बचाव में उलझाने की रणनीति पर काम कर रही केंद्र सरकार : विधायक
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
सिमडेगा(SIMDEGA): नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है. इसके विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध मार्च निकाल रहे हैं. सिमडेगा जिला कांग्रेस कमिटि ने भी जिले में विरोध मार्च निकाला. जिला अध्यक्ष अनूप केशरी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटि ने आज सिमडेगा इस्लामपुर भट्टी टोली से प्रिंस चौक तक पैदल मार्च और नुक्कड़ सभा के माध्यम से ईडी के दुरूपयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन पैदल मार्च यात्रा में कोलेबिरा विधायक नमण विकसल कोंगाडी ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से सिमडेगा की जनता को केंद्र सरकार की बीजेपी सरकार द्वारा मनमाने केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग करने की बात कही.
“विपक्ष को अपने बचाव में उलझा रही है केंद्र सरकार”
वर्तमान समय में केन्द्र की विफल और दोषपूर्ण आर्थिक नीति, विदेश नीति के कारण देश में बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था से जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश के विपक्षी नेताओ को सीबीआई जांच के नाम पर तो कभी ईडी का दुरूपयोग कर परेशान करने की लगातार कोशिश की जा रही है. ताकि विपक्ष अपने बचाव में ही उलझा रहे. विपक्ष हमेशा जनता की बात सड़क से सदन तक रखती रही है. आज डॉलर के मुकाबले रुपया की गिरती वैल्यू के कारण आयात और निर्यात में काफी अंतर होने के कारण इसका भार आम जनता को दूध-दही, आटा, चावल, स्कूली बच्चों के किताब, पेंसिल और रबर पर जीएसटी लगा कर सरकार शोषण करने का काम कर रही है.
रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा
4+