बंगाल फतह होने पर बाबा नगरी में जश्न,जयश्री राम के नारे से गुंजा इलाका   

    बंगाल फतह होने पर बाबा नगरी में जश्न,जयश्री राम के नारे से गुंजा इलाका

    देवघर(DEOGHAR):  बंगाल चुनाव में जनता ने भाजपा पर भरोसा दिखाया और सत्ता की चाभी सौप दी. अब इस जीत की खुशी पूरे देश में दिख रही है. पहली बार बंगाल भगवा रंग से पटा है. इसकी खुशी बाबा नगरी में भी देखने को मिली. देवघर के टावर चौक पर भाजपा नेताओं ने जमकर जश्न मनाया. एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर खुशी का इजहार किया.        

     शुरुआती रुझान से लेकर शाम तक के नतीजे से अति उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं देवघर का हृदय कहे जाने वाला टावर चौक पर जमकर जश्न मनाया.बंगाली,हिंदी और भोजपुरी गाने पर महिला और पुरुष कार्यकर्ता एवं नेताओ ने जमकर डांस किया.इस दौरान पूरा इलाका जय श्री राम के जयकारे से गूंज रहा था.  

    .भाजपा नेताओं ने बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से खुश हो कर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी.इसी क्रम में खुशी में एक दुसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न दोगुना बना दिया.बैशाख माह में होली और दीवाली देख स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी.देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि यह भाजपा की जीत नही बल्कि मोदी और अमित शाह के कार्यो और उनपर लोगो के विश्वास की जीत है.बंगाल फतह करने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि अब झारखंड में एक बार फिर पीएम के विकास की लहर के कारण यहां भी भाजपा की सरकार बनना तय है.

    रिपोर्ट:ऋतुराज सिन्हा  

     



    Related News