हेमंत सोरेन की रिहाई पर दुमका में जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाया होली-दिवाली

    हेमंत सोरेन की रिहाई पर दुमका में जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाया होली-दिवाली

    दुमका (DUMKA) : आखिरकार शुक्रवार को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमानत पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से बाहर निकल कर खुली हवा में सांस ली. जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिली. जेल से निकल कर हेमंत सोरेन अपने माता पिता से मिलने आवास पहुचे.

    कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    इधर उपराजधानी दुमका में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. शहर के टीन बाजार चौक पर होली और दीवाली साथ साथ मनाई गई. एक तरफ जहां जमकर आतिशबाजी की गई वहीं अबीर गुलाल लगाकर तथा एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने बधाई दी. हर तरफ एक ही नारा गूंज रहा था जेल का फाटक टूट गया, हेमंत सोरेन छूट गया. झामुमो नगर अध्यक्ष रवि यादव ने इसे सत्य की जीत करार देते हुए कहा कि अब हमारे नेता हमलोगों के बीच रहेंगे, इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news