सावधान ! झारखंड के इन जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश,आंधी तूफ़ान के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    सावधान ! झारखंड के इन जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश,आंधी तूफ़ान के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में एक बार फिर मौसम आज से अपना रंग बदल सकता है.मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी  में एक निम्न  दबाव आज से बन रहा है जिसका पूरा असर झारखंड पर देखने को मिलेगा. आज  राजधानी रांची के साथ बोकारो धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में मध्यम या बारिश देखी जाएगी. वहीं कई जिलों में भारी बारिश का लौट भी जारी किया गया है.इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी तो वहीं गरज के वज्रपात भी देखा जाएगा.

    19 से 22 अगस्त के बीच मानसून दिखा सकता है असर

    मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 22 अगस्त तक झारखंड में मानसून काफी असर दिखाएगा.21 अगस्त के बाद मानसून  मजबूत हो सकता है.22 अगस्त तक रांची, जमशेदपुर, और दुमका में भारी बारिश की संभावना है.जहा लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की ज़रूरत है.वही इसके साथ ही अन्य जिलो जैसा गढ़वा, पलामू, और लातेहार जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    पढ़े कैसा रहा कोल्हान के जिलों का हाल

    वही कोल्हान के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश रुक रुककर एक दो बार हुई जो हल्की और मध्यम दर्जे की थी, लेकिन तेज हवा यहां दिन भर चलती रही.जिससे मौसम सुहाना रहा और लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलती रही.वही आज भी कोल्हान के जिलों का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news