BREAKING: रामगढ़ के कुजू के पास पटना -रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे आया मवेशी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची ट्रेन 

    BREAKING: रामगढ़ के कुजू के पास पटना -रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे आया मवेशी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची ट्रेन 

    धनबाद(DHANBAD): पटना -रांची वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई. ट्रेन के आगे अचानक एक मवेशी आ गया. मवेशी की तो जान चली गई लेकिन ट्रेन में सवार लोग सुरक्षित हैं . फिलहाल यह ट्रेन रामगढ़ के कुजू रेलवे स्टेशन पर खड़ी है. जानकारी के अनुसार इंजन के आगे एक मवेशी आ गया और वह इंजन में फंस गया. उसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया.  

    इंजन में फंसे मवेशी को निकालने की हो रही कोशिश 

    इंजन में फंसे मवेशी को निकालने की कोशिश की जा रही है. ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है. उनका कहना है कि समय पर पहुंचने के लिए उन लोगों ने बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चुना ,लेकिन फिलहाल ट्रेन खड़ी है और वह लोग ट्रेन खुलने का इंतजार कर रहे है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news