कैश कांड मामला: तीनों विधायकों के समर्थन में आए युवा कांग्रेस मोर्चा के महासचिव , कोलकाता पहुंचकर विधायकों का किया अभिनंदन


जामताड़ा(JAMTARA): कांग्रेस के निलंबित विधायक इरफान अंसारी, नमन बिक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप के समर्थन में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मोर्चा के महासचिव मोहम्मद नौशाद खुलकर सामने आए हैं. युवा महासचिव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने विधायकों को सुगंधित पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया. एमडी नौशाद ने विधायकों को राजनीती के ट्रेक से हटाने का आरोप लगाया है. उन्होंने साजिशकर्ता को कभी भी माफ नहीं करने का अल्टीमेटम दिया है. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कोलकाता से झारखंड लौटने पर तीनों विधायकों के ग्रैंड स्वागत करने की घोषणा की है. ऐसा कर नौशाद ने विधायकों के दुश्मनों को चुनौती दी है. वहीं पार्टी आलाकमान को फैसले पर पुनर्विचार का सुझाव दिया है.
48 लाख रुपए के साथ विधायक हुए थे गिरफ्तार
जामताड़ा विधायक कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं. जिन्हें पार्टी ने निलंबित कर रखा है. दरअसल, 30 जूलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 48 लाख रुपए के साथ इन तीनों कांग्रेसी विधायक को पश्चिम बंगाल पुलिस ने पकड़ा था. इसके बाद पार्टी विधायक अनुप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ अलगोरा थाना जा कर लिखित शिकायत की थी, जिसमें सरकार गिराने का षड्यंत्र करने का आरोप है. आवेदन में आठ करोड़ रूपया और मंत्री पद देने का जिक्र है. इस आशय की सूचना बंगाल पुलिस को रांची पुलिस ने दी. जिसके बाद मामला उलझता चला गया. अब तीनों विधायक पर चौतरफा शिकंजा कसा हुआ है. निलंबन के बाद पार्टी विधानसभा अध्यक्ष से विधायकों की विधायकी समाप्त करने की मांग कर रहीं है. जिस पर विधानसभा अध्यक्ष भी रेस हैं. उन्होंने तीनों विधायक से जवाब तलब किया है. बंगाल पुलिस भी षड्यंत्र का सूत्र जूटा रही है. आलम यह है कि तीनों विधायक पर कोलकाता हाइकोर्ट भी रहम के मूड में नहीं दिखाई दे रही है. ऐसे वक्त में मोहम्मद नौशाद तीनों विधायक के तारणहार बन कर सामने आएं हैं.
रिपोर्ट: आर पी सिंह, जामताड़ा
4+