धर्म छिपाकर शादी और नाबालिग साली से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

    धर्म छिपाकर शादी और नाबालिग साली से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

    सिमडेगा (SIMDEGA): सिमडेगा के एक सुदूरवर्ती गांव से धर्म छुपाकर शादी करने और अपनी नाबालिग साली से से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. अश्लील फोटोग्राफ खींचकर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है. आरोपी मोहम्मद नईम मियां के खिलाफ महिला थाना में 46 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मामला दर्ज होने के पहले ही मेरोमड़ेगा ठेठईटांगर थाना निवासी आरोपी नईम मियां की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही थी. 

    क्या है मामला

    पीड़िता के माता पिता के अनुसार, साल 2017 में मतरामेटा गांव के रहने वाले मोहम्मद नईम ने उनकी बड़ी बेटी को अपना मूल पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया. हालांकि उसने भेंट मुलाकात में अपना नाम संदीप कुमार बताया और हिंदू धर्मावलंबी बताया. उसके प्रेम जाल में फंसकर बड़ी बेटी गर्भवती हुई, जिसके चलते लोक लज्जा के कारण नहीं चाहते हुए भी दोनों की शादी करनी पड़ी. और मुस्लिम युवक को दामाद के रूप में अपनाना पड़ा. इस घटना के बाद समाज के उनका बहिष्कार कर दिया. इसके बाद मोहम्मद नईम ने 19 जुलाई 2022 को घर की छोटी और नाबालिग बेटी को फुसलाकर अपने साथ सिमडेगा ले गया. तीन-चार दिनों तक उसका शोषण किया. उसने दुष्कर्म की अश्लील वीडियो भी बनाई और सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दी. लेकिन छोटी बेटी की जब शारीरक तकलीफ बढ़ने लगी, तो उसने अपने बड़ी बहन को आप बीती बताई. जिसके बाद बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को सिमडेगा के महिला थाना लेकर पहुंची. थाने में शिकायत की.

    पीड़ित परिवार से मिले भाजपा अध्यक्ष 

    भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह समसेरा मुखिया सूरजन बड़ाईक और मालसाड़ा मुखिया विनोद बड़ाईक पीड़ित परिवार के घर  बोलबा पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली. उनके साथ  समाज के लक्ष्मण बेहरा, जुगल बेहरा, मंगल बेहरा ,सुरेश बेहरा, कौशल्या देवी, विमला देवी, प्रसाद बेहरा और जितेंद्र बेहरा भी शामिल थे. पीड़िता के माता-पिता ने रोते&रोते अपने बेटियों के लिए न्याय की मांग की है. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की गुहार लगाई.

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news