देश में पहली बार ईडी पर केस दर्ज, 5 दिसम्बर को होगी पहली सुनवाई

    देश में पहली बार ईडी पर केस दर्ज, 5 दिसम्बर को होगी पहली सुनवाई

    रांची(RANCHI): पंकज मिश्रा के द्वारा आज ईडी के विशेष अदालत में ईडी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. ईडी के सहायक निदेशक पर तथ्य को छुपाने का आरोप लगाया है. पंकज मिश्रा की ओर से दायर केस में बताया गया है कि कोर्ट को ईडी ने गुमराह किया है. अब इस मामले में सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई है. सूत्रों की माने तो कोर्ट ईडी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कह सकती है. ईडी की ओर से इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय की भी मांग किया जा सकता है.

    देश में पहली बार ईडी पर केस दर्ज   

    अब तक आपने सुना होगा की ईडी ने अवैध काम में संलिप्त लोगों पर केस करती है. लेकिन यह मामले अपने आप में दिलचस्प है.साहेबगंज में अवैध खनन मामले में ईडी ने पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया है.फिलहाल पंकज मिश्रा जेल में बंद है,और ईडी ने इनपर एक हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन का आरोप लगाया है.अब पंकज मिश्रा ने जेल से ही ईडी की विशेष अदालत में केस दर्ज कराया है. इस केस में आरोपी ईडी के सहायक निदेशक देवव्रत दत्त को बनाया है. पंकज मिश्रा के वकील की ओर से बताया गया है कि ईडी ने कोर्ट को गुमराह किया है. जो तथ्य है उसे कोर्ट में नहीं रखा है. पंकज मिश्रा पर बरहड़वा थाना में दर्ज केस का हवाला देकर ईडी ने इसी केस से मनी लांडरींग का केस बनाया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news